भारत-रूसी झंडे और खास रोशनी से सजा प्रधानमंत्री आवास, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ किया डिनर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग को गुरुवार को भारत-रूस के झंडों और खास रोशनी से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए स्वागत किया। पुतिन दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में साथ आए। प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को रिसीव करने के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दोनों देशों की गहरी दोस्ती और नेताओं के बीच की घनिष्ठता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि वे पुतिन के साथ बैठकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत में अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मैं गुरुवार शाम और शुक्रवार को होने वाली बातचीत के लिए उत्सुक हूं। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी रही है।”दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया और फिर एक ही वाहन में रवाना हुए। उन्होंने स्वागत समारोह के हिस्से के रूप में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कुछ देर देखा और तालियां बजाईं।जुलाई 2024 में पुतिन ने मॉस्को स्थित अपने आधिकारिक आवास नोवो-ओगार्योवो में भी प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी।शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है।पुतिन की यात्रा से पहले एक बयान में कहा गया, “यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। इससे राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और मानवीय क्षेत्रों सहित भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार होगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक में यही सभी प्रमुख विषय केंद्र में होंगे।”राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद हैदराबाद हाउस में औपचारिक वार्ता होगी। बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी होने और कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।इसके अलावा, पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को जमशेदपुर प्लांट में एक दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत