मानगो आजादनगर में बिजली विभाग की लापरवाही से झुलसा समस्तीपुर निवासी मिस्त्री, गुरुनानक हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, डॉक्टर बता रहे गंभीर चोट

जमशेदपुर : शहर के मानगो थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। मानगो के आजादनगर इलाके में आज पूरे दिन भूमिगत केबल बिछाने का काम जारी था। इस कार्य की जिम्मेदारी बिजली विभाग द्वारा ठेके पर वोल्टास कंपनी को दी गई है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक मेहनतकश मजदूर जख्मी हो गया।

गुरुवार दोपहर मानगो गांधी मैदान के सामने स्थित 11 केवी ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत और केबल कनेक्शन का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी 11 केवी की दो अलग-अलग लाइनें—एक आजादनगर और दूसरी कुंवर बस्ती से आती हैं। काम शुरू करने से पहले बिजली विभाग की ओर से आजादनगर की लाइन को बंद तो किया गया, लेकिन कुंवर बस्ती की सप्लाई लाइन को बंद करना भूल गए। यही बड़ी चूक मिस्त्री के लिए जानलेवा साबित हो गई।

काम कर रहे मिस्त्री राजू सैनी, जो बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है, अचानक एक्टिव लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राजू को तुरंत मानगो के गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

राजू सैनी रोज़ कमाकर परिवार चलाने वाला मजदूर है। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। डॉक्टरों के अनुसार चोटें गंभीर हैं और लंबे इलाज की आवश्यकता पड़ सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत