जमशेदपुर के तीन प्रमुख जेलों को मिली एंबुलेंस

जमशेदपुर : शहर के तीन प्रमुख जेल घाघीडीह मंडल कारा, साकची और घाटशिला में कैदियों की अधिक संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर CSR के तहत यूसीआईएल प्रबंधन की ओर से तीन एंबुलेंस मुहैया कराया गया है।

शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को प्रबंधन ने तीनों एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। उपायुक्त ने संबंधित काराध्यक्षों को एम्बुलेंस का जिम्मा सौंपते हुए उनका बेहतर उपयोग करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने यूसिल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई बार कैदियों के बीमार होने की स्थिति में उन्हें त्वरित उपचार के लिए एमजीएम या रांची ले जाना पड़ता है। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से कई बार कैदियों की जान चली जाती है।

यूसीआईएल ने CSR के तहत एंबुलेंस मुहैया कराया है जिससे कैदियों को समय पर उपचार में मदद मिलेगी। इस मौके पर यूसीआईएल प्रबंधन के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत