पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा जमशेदपुर

केंद्र बनने से अभिभावकों ने ली राहत की सांस, उपायुक्त और सांसद को दिया श्रेय

पटमदा : शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए छठी कक्षा के नामांकन के लिए 13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसमें पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल होंगे जो अब स्थानीय परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा देंगे। उन्हें जमशेदपुर शहर नहीं जाना पड़ेगा। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से संबंधित परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

यह संभव हुआ है टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष सह समाजसेवी हाराधन महतो और कुछ जागरूक अभिभावकों के प्रयास से। गौरतलब हो कि बीते 13 सितंबर को समाजसेवी हाराधन महतो के नेतृत्व में कुछ अभिभावकों ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को एक ज्ञापन सौंपकर पटमदा या बोड़ाम प्रखंड में परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया था।

सांसद विद्युत वरण महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की जिसके बाद समस्या का समाधान हुआ। जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पटमदा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल एवं प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यहां दोनों प्रखंड के 400 से अधिक बच्चे परीक्षा देंगे। इससे क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत