नीतीश ने राजभवन में सौंपा पत्र, बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद अब प्रदेश में नई सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और 19 नवंबर को विधानसभा विघटित करने के लिए मंत्रिमंडल की अनुशंसा वाला पत्र सौंपा। राजभवन से बाहर निकलने के बाद बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल से मिले और उन्हें 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को विघटित करने वाली अनुशंसा का पत्र सौंपा गया। मंत्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें वर्तमान विधानसभा को 19 नवंबर के प्रभाव से विघटित करने की अनुशंसा की गई। इस बैठक में पूरे कार्यकाल के दौरान वर्तमान सरकार में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिला और सरकार के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया गया। इसके लिए मुख्य सचिव सहित सभी कर्मियों की सराहना की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड बहुमत के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी गई। कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट को औपचारिक रूप से भंग कर दिया। इसके बाद वह सीधे अपने मंत्रियों के साथ राजभवन पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शानदार प्रदर्शन रहा। भाजपा ने बिहार की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं। वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं। एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी को 19 सीटें मिली हैं। राज्य में लोजपा (रामविलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 19 उसके खाते में आई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत