तेजस्वी को ले डूबा ‘श्राप’ ,टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोने वाले मदन प्रसाद फिर आए चर्चा में

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री पद का दावा करने वाले तेजस्वी यादव की पार्टी महज 25 सीटों पर सिमट गई। नतीजों के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है मदन प्रसाद मधुबन, वह नेता जिनका टिकट कटने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

मदन प्रसाद ने टिकट न मिलने पर लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास के बाहर जमकर विरोध किया था। वे जमीन पर लेट गए थे, जोर-जोर से रो रहे थे और गुस्से में बोले थे कि “राजद सिर्फ 25 सीटें ही जीतेगी”। अब चुनाव नतीजों ने उनकी इस ‘भविष्यवाणी’ को सच साबित कर दिया है। उस समय उन्होंने कहा था कि वे पार्टी को 25 सीटों पर सिमटने का श्राप दे रहे हैं

हार के बाद मदन प्रसाद का नया बयान

चुनाव परिणाम आने के बाद मदन प्रसाद ने कहा,
“पार्टी की हार से मन दुखी है, लेकिन भगवान जो करता है अच्छे के लिए करता है। पार्टी में कुछ लोग इसे बर्बाद करने में लगे हैं। जब तक ऐसे लोगों को बाहर नहीं किया जाता, पार्टी का भला नहीं होगा।”

तेजस्वी पर फिर तंज

टिकट कटने के दिन 19 अक्टूबर को उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा था—
“तेजस्वी सरकार नहीं बनाएंगे। वह बहुत घमंडी हैं, लोगों से मिलते नहीं। टिकट बांटने का पूरा खेल संजय यादव कर रहे हैं। मैं मरने आया हूं यहां… लालू यादव मेरे गुरु हैं, उन्होंने मुझे टिकट देने का वादा किया था।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि टिकट “भाजपा के एजेंट” संतोष कुशवाहा को दे दिया गया।

मदन प्रसाद ने बताया था कि 2020 में लालू प्रसाद ने उन्हें रांची बुलाकर तेली समुदाय पर सर्वे करवाया था और आश्वासन दिया था कि वे मधुबन से रणधीर सिंह को हरा सकते हैं।
“मैं 90 के दशक से राजद के लिए काम कर रहा हूं। मैं गरीब आदमी हूं, पार्टी के लिए अपनी जमीन तक बेच दी।”

चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर लोग मदन प्रसाद की कही बातों को ‘सच्चा श्राप’ बता रहे हैं और राजद की हार को उसी से जोड़कर देख रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत