घाटशिला चुनाव में आजसू के नेताओं ने झोंकी ताकत

घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा : लंबोदर महतो

घाटशिला: आजसू पार्टी के पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने कहा है कि झामुमो ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया है और आदिवासी–मूलवासी को ठगने का काम किया है। पूरे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव दिखा रहा है। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन इस क्षेत्र का विकास करेंगे।

महतो ने आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ढालभूमगढ़ तथा मुसाबनी प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने माटीगोड़ा, बांसकटिया आदि ग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि घाटशिला में बदलाव की हवा चल रही है।

उन्होंने कहा कि घाटशिला में सड़क नहीं, पानी नहीं, डाक्टर नहीं, विकास के नाम पर झामुमो ने सिर्फ वादों की गठरी दी। दुखद है कि वर्षों से यहाँ की जनता बदहाली का दंश झेल रही है। अब जनता आवाज़ उठाने लगी है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस एवं हरेलाल महतो ने किया प्रचार

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने घाटशिला विधानसभा के कालाचिति पंचायत में प्रचार अभियान चलाया। सहिस ने घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में बांसगढ़ा की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कालाचिति पंचायत के बाँसगढ़ा और माझीटोला में ग्रामीणों के साथ बैठक भी की।

इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, राजेश महतो, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया राकेश मुर्मू, बनबिहारी महतो, ओमियो महतो, मानु महतो एवं संतोष महतो के अलावा अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

राजकोट, 17 जून (आईएएनएस)। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और उनका राजनीतिक इस्तेमाल करने का...

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत