विविधता में एकता का संदेश — सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समन्वयक भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. शिवचन्द झा एवं सुश्री पतत्रि माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शिवचन्द झा ने कहा — “हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है। भारत में अनेक भाषाएँ, धर्म, जातियाँ, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और विचारधाराएँ हैं, किंतु इस सबके बीच जो साझा भाव हमें जोड़ता है, वह है — भारतीयता और राष्ट्रीयता की भावना।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें।

इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक सुश्री पतत्रि माली ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और एकता, सद्भावना एवं भाईचारे का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, जोश और देशभक्ति का वातावरण व्याप्त रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

वर्दी में मौजूद जवान ने टीम के साथ बहस की और धमकी देने का प्रयास किया जमशेदपुर : शहर के कदमा जमशेदपुर: कदमा के...

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत