भारत के पूर्वी तटों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों में होगी भीषण बारिश

दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोंथा 28 अक्टूबर तक विकराल रूप ले सकता है। इसके आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास पास तट से टकराने की आशंका है।

इस तूफान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इसके गहरे दबाव में तब्दील होने तथा आगे चलकर इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।

इस दबाव के क्षेत्र के 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में तब्दील होने तथा 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक, आगे बढ़ते हुए इसके आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास 28 अक्टूबर की शाम या रात्रि के समय 110 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति के साथ प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की अत्यधिक संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

प्रिंस यादव मौत मामले की भारत, बिहार और नेपाल सरकार मिलकर संयुक्त जांच करे : तेजस्वी यादव

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में फुल-स्केल इमरजेंसी मॉक ड्रिल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों का परीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार को फुल-स्केल इमरजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना...

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत