घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : जिसके पास जनबल नहीं वही धनबल का सहारा लेंगे, झांसे में नहीं आना है : जोबा माझी

घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी खूब पसीना बहा रही हैं। जोबा माझी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार का रणनीति तैयार कर प्रत्येक दिन दर्जनों गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं।

शनिवार को सांसद जोबा माझी ने घाटशिला के जेएन पैलेस होटल में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी, सोमेश सोरेन की माता सुरजमनी सोरेन, ओडिशा झामुमो की अध्यक्ष अंजलि सोरेन भी प्रमुख रूप से शामिल रही।

इसके अलावा जोबा माझी ने ऐतिहासिक शहीद स्थल बाघुड़िया, पहाड़पुर आदि में जाकर मतदाताओं से सोमेश सोरेन के लिए समर्थन मांगा। सांसद ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा मतदान के दिन जब तक ईवीएम मशीन बंद नहीं होता है तब तक शांत नहीं बैठना है। उन्होंने कहा एक-एक घर मे दस्तक देकर हेमंत सोरेन की योजनाओं की जानकारी देनी है। कहा कि उप चुनाव में जिनके पास जनबल नहीं है वही लोग धनबल का सहारा ले रहे है, लेकिन वैसे लोगों के झांसा में नहीं आना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत