पटमदा के बांगुड़दा में पुरुलिया से जमशेदपुर लौट रही कार से टकराई बाइक, 3 युवक घायल, कार क्षतिग्रस्त

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को संध्या साढ़े 4 बजे हुई एक सड़क दुघर्टना में एक बाइक पर सवार 3 युवक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी अबोध कालिंदी ने बताया कि कुईयानी गांव में आयोजित काड़ा (भैंसा) लड़ाई मेला से एक बाइक पर 3 युवक अपने-अपने घर लौट रहे थे। काटिन बाजार से बांगुड़दा पहुंचते ही एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से सीधे टकरा गई। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई घटना में बाइक कार के बोनट पर चढ़ गई और उसका चालक कार के ऊपर से सड़क किनारे फेंका गया। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी सड़क के बाहर फेंका गया।

घटना में बाइक चालक 23 वर्षीय रोहिन सिंह (माकुला गांव निवासी) के सिर एवं चेहरे पर चोट लगी है जबकि उसके साथी 30 वर्षीय शिशिर महतो (तालाडीह, पश्चिम बंगाल) एवं 29 वर्षीय गौरांगो मुदी (गेंगाड़ा) को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ग्राम प्रधान अश्विनी सिंह समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे और घायलों की मदद हेतु पुलिस को सूचित किया।

घटनास्थल पर पहुंची कमलपुर पुलिस ने घायलों को थाने की जीप पर बिठाकर पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जबकि दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। सीएचसी में डॉ. प्रशांत रंजन ने घायलों की चिकित्सा के उपरांत गंभीर रूप से घायल रोहिन सिंह को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में झामुमो नेता अबोध कालिंदी ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से ही तीनों युवकों की जान बच गई अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। बताते हैं कि कार पर 2 लोग सवार थे और पुरुलिया से जमशेदपुर लौट रहे थे। इस घटना में बाइक सुरक्षित है जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत