बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के स्थापना के दौरान विस्थापित हुए लोगों ने बुधवार को सेल सेक्रेटरी के बोकारो आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए सेल सेक्रेटरी के मार्ग को बदल दिया गया
विस्थापित संगठन के लोग सेल सेक्रेटरी और प्रभारी निदेशक से वार्ता के लिए समय की मांग कर रहे थे लेकिन प्रबंधन ने समय नहीं गया।
इसके बाद विस्थापितों ने उनके आगमन वाले रास्ते पर सैकड़ो की संख्या में बैनर पोस्टर और काला झंडा लगाकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने विस्थापितों को सड़क से हटाया। इस दौरान नोक- झोंक भी देखने को मिला।
विस्थापित नेताओं ने कहा कि अगर हम लोगों को नियोजन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता है तो हम लोग बोकारो स्टील के सभी 11 मुख्य गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। अब हम लोग आंदोलन पूरी तरह से गांधीवादी तरीके से करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार सेल प्रबंधन होगा। क्योंकि अप्रेंटिस करने के बाद भी हमें नियोजन नहीं दिया जा रहा है। विस्थापित आंदोलन के दौरान शहीद हुए प्रेम महतो को भी अभी तक न्याय नहीं मिला है ।
