घाटशिला में दुर्गोत्सव को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने की अपील

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला प्रखंड के शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों एवं स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति, प्रशासन तथा पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता को प्राथमिकता में रखते हुए पूजा संपन्न करायें। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि दुर्गापूजा उत्सव को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि त्योहार के दौरान लगातार राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहे। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यूनिका शर्मा समेत पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत