कदमा गणेश पूजा समिति सनातन के नियमानुसार ही करे गणेश प्रतिमा विसर्जन : विहिप

जमशेदपुर : भारत के सभी भागों मे यह परंपरा रही है कि श्री गणेश पूजा का विशेष आयोजन और पूजा का शुभारंभ श्री गणेश चतुर्थी पर किया जाता है। ठीक 11 वें दिन अनंत चतुर्दशी पर पूजा का समापन और प्रतिमा विसर्जन किया जाता है।, इसके पूर्व बीच में किसी भी दिन कई पूजा समिति प्रतिमा विसर्जित करती है पर अनंत चतुर्दशी पर अंतिम रूप से पूजा का समापन और प्रतिमा विसर्जित करना अनिवार्य होता है।

इसी विषय को लेकर विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी के नेतृत्व में कदमा मे चल रहे भव्य गणेश पूजा आयोजक श्री बाल गणपति विलास पूजा समिति के लोगों से मिलकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा को सनातन धर्म और वैदिक परंपरा दिन के अनुसार गणेश चतुर्थी से आरंभ होकर अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करने का आग्रह किया जिसे पूजा समिति के पदाधिकारी ने स्वीकार किया और अगले वर्ष इसे पूजा शुरू होने के पहले ही आपसी विचार करके नियमानुसार 11 वें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन ही प्रतिमा का विसर्जन करने का आश्वासन दिया।

श्री बाल गणपति विकास पूजा समिति ने जानकारी दी कि 107 वर्षों से श्री गणेश जी की पूजा संपन्न होती है पर कभी किसी ने ऐसी उचित जानकारी नही दी। विहिप के आग्रह को स्वीकार करते हुए उसके इस कदम को सराहनीय कदम बताया गया। विहिप जमशेदपुर महानगर यह सुनिश्चित करती है कि अगले वर्ष सनातन धर्म के नियमों का पालन नही करने पर पूजा समिति के समक्ष शहर के साधु संत और महंतों के साथ विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर इसका विरोध करेगी और सनातन धर्म का पालन करते हुए तय समय पर भगवान की प्रतिमा का विसर्जन करायेगी। साथ ही पूजा समिति ने स्वीकार किया कि भगवान की प्रतिमा को आदित्यपुर पुल के ऊपर से सीधे नदी मे नही उतारा जायेगा। प्रतिमा को नदी घाट पर ले जाकर विधि पूर्वक विसर्जित किया जायेगा । इस मौके पर विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा , दुर्गा वाहिनी संयोजिका सुधा जौहरी, गौ रक्षा प्रमुख मनीष सिंह, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, बजरंगदल महानगर सुरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा , सत्संग प्रमुख विशाल जी श्री बाल गणपति विलास समिति के लोगों के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक मे उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर निखिल कुमारस्वामी का कर्नाटक सरकार पर हमला, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर...

एनसीसी ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के हेडक्वार्टर डायरेक्टरेट जनरल ने आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत