मानगो में एंबुलेंस की आवाजाही के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, जाम से भी मिलेगी मुक्ति : सहाय

झारखंड हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच की

जमशेदपुर : झारखंड हाई कोर्ट ने जमशेदपुर के मानगो इलाके मे जाम और एंबुलेंस के जाम में फंसने के मामले को लेकर जिला प्रशासन से जवाब देने का निर्देश दिया। न्यायालय द्वारा जिला प्रशासन से जवाब मांगने के बाद उपायुक्त और एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इस परेशानी से निजात दिलाने की पहल की है। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश के बाद मानगो नगर निगम के नगर अपर आयुक्त, पथ निर्माण, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी और कई इंजीनियर ने मामले की जांच की। मकसद है लोगों को जाम से परेशानी ना हो सके, वही एमजीएम अस्पताल जाने के दौरान एंबुलेंस जाम में ना फंसे उसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। मानगो से डिमना रोड और मानगो से पायल टॉकीज रोड जाने वाली सड़क और मानगो से ओल्ड पुलिया रोड मे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

कृष्ण कुमार नगर अपर आयुक्त, मानगो। पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक सहाय ने मामले की जानकारी दी।

बहरहाल जिला प्रशासन हाईकार्ट के हस्तक्षेप के बाद जागा है लेकिन जाम का आलम यह है कि बच्चे स्कूल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। मरीजों को विशेषकर परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से इस समस्या के निजात के लिए अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत