बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलर एक सितंबर से करेंगे हड़ताल

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जिला कमिटी ने घोषणा की है कि जिले के लगभग 1432 जनवितरण प्रणाली दुकानदार एवं महिला समूह समिति 1 सितम्बर से दुकान बंद रखेंगे। संघ का कहना है कि एनएफएसए और जेएफएसए के तहत निःशुल्क राशन वितरण पर दिसंबर 2023 से अब तक का कमीशन बकाया है। इस कारण दुकानदार और उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तथा भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं।

संघ ने कई बार जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से ज्ञापन के माध्यम से भुगतान की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया कमीशन का भुगतान नहीं किया जाता तब तक ग्रीन राशन, चना दाल और नमक का उठाव व वितरण नहीं होगा।

डीलर्स ने नौ सूत्री मांगें रखी हैं, जिनमें एनएफएसए व जेएफएसए के बकाया कमीशन का शीघ्र भुगतान, दुकानदार परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा, ई-पॉस मशीन की रिपेयरिंग लागत सरकार द्वारा उठाना, 2जी की जगह 5जी ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराना, दुकानदारों को 30,000 रुपये मानदेय या 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देना और प्रति क्विंटल कमिशन 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करना प्रमुख हैं।

संघ ने कहा है कि यदि सितंबर माह से पूर्व समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी दुकानदार दुकानें बंद रखने के लिए बाध्य होंगे और इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार व आपूर्ति विभाग की होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने झारखंड में बिजली कंपनियों के घाटे पर जताई चिंता, वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवासन-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को रांची में झारखंड सरकार के साथ बिजली व्यवस्था...

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत