जानी-मानी बांग्ला अदाकारा बसंती चटर्जी का निधन

कोलकाता : जानी-मानी बांग्ला अदाकारा बसंती चटर्जी का मंगलवार रात कोलकाता में उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम के एक प्रवक्ता ने बताया कि चटर्जी लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थीं। वह एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में महीनों तक भर्ती रहीं और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। डाक्टरों ने सलाह दी थी कि इस अवस्था में उन्हें नर्सों की निगरानी में घर पर ही रखा जाए।

पांच दशकों से ज्यादा के करियर में चटर्जी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ठगिनी, मंजरी ओपेरा और आलो जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। उन्होंने भूतु, बोरोन, दुर्गा दुर्गेशरी जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।

वह आखिरी बार धारावाहिक गीता एलएलबी में दिखाई दी थीं, जिसकी शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेता भास्वर चटर्जी ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से काफी शारीरिक पीड़ा हो रही थी। चटर्जी ने कहा कि गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के बावजूद उनका हुनर अद्वितीय था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरजी कर मामले के बाद महसूस हो गया था टीएमसी चुनाव हारने वाली है: सुखेंदु शेखर रॉय

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि...

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत