राजनगर में सड़क हादसा, बारीडीह निवासी तीन युवकों की मौत

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत लकड़ाकोचा मोड़ पर रविवार तड़के सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मारे गए तीनों युवकों की पहचान जमशेदपुर के बारीडीह निवासी लखन कुमार, संजय लोहार और राजू सांडिल के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं और बीती रात चाईबासा बहन के घर जाने की बात कह कर निकले थे। सुबह सूचना मिली कि तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजनों ने ट्रैफिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

मालूम हो कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा जा रहे थे। इसी दौरान लकड़ा कोचा मोड़ के समीप खड़े हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। इधर आक्रोशित परिजनों ने हाईवा मलिक को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत