जमशेदपुर: झारखंड एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (एओपीएम) द्वारा आइएपी जमशेदपुर शाखा के सहयोग से चतुर्थ पूर्वी क्षेत्रीय न्यूरोपेडिकॉन, प्रथम झारखंड न्यूरोपेडिकॉन तथा आइएपी जमशेदपुर के मध्यावधि सीएमई. का आयोजन 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक जमशेदपुर में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने इस बहुप्रतीक्षित सम्मेलन में सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्य पेशेवरों को आमंत्रित किया है। इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ, तंत्रिका विज्ञान के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और चिकित्सक शिरकत करेंगे
सम्मेलन में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी विविध प्रस्तुतियाँ, ज्ञानवर्धक कार्यशालाएं, प्रेरक पैनल चर्चाएं और विचारोत्तेजक बहस आयोजित होंगी। आयोजन का उद्देश्य बाल चिकित्सा और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, जागरूकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
एओपीएन झारखंड और आइएपी जमशेदपुर की इस संयुक्त पहल से न केवल चिकित्सा जगत को लाभ होगा, बल्कि यह राज्य में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह सम्मेलन स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक अद्वितीय अवसर है, जिसमें वे अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और बाल चिकित्सा के नवीनतम शोध व प्रगति से रूबरू हो सकेंगे।
