शिल्पकारों के गांव अंधारझोर पहुंचे उपायुक्त

जमशेदपुर : स्थानीय शिल्पकारों के उत्पाद को सही बाजार तथा उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिले, उनकी आजीविका का संवर्धन हो तथा पारंपरिक कला से युवा सीखें, अपनायें और एक नई पौध तैयार हो इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सजग प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम प्रखंड के सुदूर अंधारझोर गांव के शिल्पकारों से मुलाकात करने पहुंचे । मौके पर बीडीओ, सीओ भी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों और शिल्पकारों से मुलाकात कर उनकी कला को जाना, समस्याओं को सुना तथा सरकार की योजनाओं की भी जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।

उपायुक्त ने शिल्पकारों से तबला, मांदर, ढोल, मृदंग आदि को बनाने में लगने वाले समय, लागत, निर्माण सामग्री, उपलब्ध बाजार एवं उनके उत्पाद की मांग तथा उत्पाद को मिलने वाले मूल्य की जानकारी ली । करीब 70 परिवारों के गांव अंधारझोर में ग्रामीणों ने कई पीढ़ियों से शिल्पकला को संरक्षित रख रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लागत के अनुपात में मूल्य नहीं मिलना तथा बाजार की समस्या होने के कारण युवा इस कला को आगे बढ़ाने में उतनी दिलचस्पी नहीं रख रहे हैं, कम आमदनी को देखते हुए दूसरा पेशा भी अपनाने लगे हैं । शिल्पकारों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी प्रयास किए गए हैं जिससे लाभ हो रहा है, इस सहयोग को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने शिल्पकारों के उत्पाद को पहचान दिलाने, बाजार उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल हेतु आश्वस्त किया । उन्होने स्थानीय शिल्पकारों के उत्पाद की ब्रांडिंग, लोगो, ट्रेड मार्क कराने के सुझाव एवं सहयोग को लेकर आश्वस्त किया तथा उद्योग विभाग के प्रतिनिधि को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बोड़ाम-अंधारझोर मुख्य सड़क के आसपास सरकारी जमीन चिन्हित कर कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर निर्माण के लिए जल्द प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश बीडीओ-सीओ को दिया गया । सीईसी बन जाने से ग्राहकों को शिल्पकारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी वहीं स्थानीय शिल्पकार भी इससे लाभान्वित होंगे।

साकची बाजार में शिल्पकारों को उपलब्ध कराए गए स्थान का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अंधारझोर से लौटने के पश्चात उपायुक्त सीधे साकची बाजार पहुंचे। उन्होंने संजय मार्केट के पास बने विश्वकर्मा प्वाइंट का जायजा लिया। मौके पर उन्होने शिल्पकारों के लिए निर्मित शेड को पक्का निर्माण कराने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए । साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ अंधारझोर के शिल्पकारों को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला उद्यमी समन्वयक को दिया। वहीं गांव की महिलाओं को जेएसएलपीएस एवं आरसेटी प्रशिक्षण अंतर्गत प्रशिक्षण देते हुए स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया गया ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत