टीएमसी में बढ़ रहा असंतोष, नेताओं को अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार नहीं : भाजपा विधायक

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे एक कमजोर पार्टी बताया, जिसमें अंदरूनी कलह है और विचारधारा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी सिमटकर एक-नेता वाली संरचना बन गई है, जहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस में कथित फूट पर भाजपा विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “टीएमसी को लेकर हमारा नजरिया शुरू से ही साफ रहा है कि सत्ता जाने के बाद यह कांच के घर की तरह बिखर जाएगी। हमें हमेशा से ही इस बात का अंदेशा था।”

उन्होंने कहा कि टीएमसी का कोई आदर्श और नीति नहीं है। इनका सिर्फ ‘सत्ता की कुर्सी’ ही एकमात्र विषय है। इसलिए टीएमसी नेताओं का आपस में लड़ना तय था।

भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि टीएमसी में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को कोई भी स्वीकार करने वाला नेता नहीं है। जिस भी नेता में थोड़ा भी स्वाभिमान बाकी होगा, वह उनके साथ काम नहीं कर सकता है।

दीपंजन कुमार गुहा ने कहा कि चंदन नगर में, वहां के सभी पार्षद (कुल 30) ने इस्तीफा दे दिया है और उन जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है जो उन्हें सौंपी गई थीं। इस स्थिति में सरकार के पास कोई उपाय नहीं बचा। लोगों के काम में बाधा न आए, इसलिए सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा विधायक ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटर यहां तब तक कार्य करेंगे, जब तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हो जाते। जनता को थोड़ी परेशानियां होंगी, क्योंकि जनप्रतिनिधि नहीं होने से जनता के साथ संपर्क कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि हमने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का सहयोग करने के लिए कहा है। लोगों को अधिक समस्या न हो, इसलिए सरकार की इस व्यवस्था पर हम साधुवाद देते हैं।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे, लेकिन संभव नहीं’, ईडी के समन पर बोले दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर...

बिहार: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डीएम ने 3 मौतों की पुष्टि की

मुजफ्फरपुर, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर बिहार के प्रमुख निजी अस्पतालों में शुमार प्रसाद हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच मृतक की पहचान पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई पुलिस...

सीआईएससीई राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल (एसएचसीएस), जमशेदपुर की छात्राओं ने सीआईएससीई राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत