चौका में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-कार टक्कर में युवक की मौत, सात घायल

चौका : कोल्हान के तीनों जिले — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां — में पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में टाटा-रांची हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टाटा-रांची हाईवे (एनएच-33) पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। इसी क्रम में चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास मंगलवार को बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार जमशेदपुर की बताई जा रही है, जबकि बोलेरो तिरूलडीह के चौड़ा गांव की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा है पाटलिपुत्र स्टेशन की घटना: आरजेडी

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पाटलिपुत्र स्टेशन में तोड़फोड़ की घटना, दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत