एक्सएलआरआई जमशेदपुर में ग्रामीण व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन, पूर्वी भारत में स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

जमशेदपुर : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के चेयरमैन डॉ. शाजी के. वी. ने शनिवार को XLRI Council for Innovation Technology and Entrepreneurship के तहत एक ग्रामीण व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर (RBIC) का उद्घाटन किया।
यह केंद्र XLRI Xavier School of Management परिसर में स्थापित किया गया है, जिसे NABARD की ग्राम्य विकास योजनाओं के तहत विकसित किया गया है।

इस अवसर पर XLRI के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन, XLRI के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नव स्थापित यह इनक्यूबेशन सेंटर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के 12 राज्यों—बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश—में कृषि, ग्रामीण नवाचार और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। XCITE “सोशल इंपैक्ट फर्स्ट, प्रॉफिट सेकेंड” की अवधारणा पर काम करेगा, जिसमें विशेष रूप से आदिवासी आजीविका, महिला-नेतृत्व वाले उद्यम और सतत विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

यह केंद्र स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, फंडिंग, ग्रांट्स और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही, यह उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने और कृषि आधारित उद्यमिता को सशक्त बनाने में मदद करेगा।

XCITE को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक नोडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड को स्टार्टअप हब के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि XLRI, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी, देश के सबसे पुराने बिजनेस स्कूलों में से एक है। संस्थान ने अपने 76 वर्षों के सफर में उद्यमिता और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। XLRI के पूर्व छात्रों द्वारा अब तक चार यूनिकॉर्न कंपनियों की स्थापना की जा चुकी है।

इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि सामाजिक प्रभाव और लाभप्रदता के बीच संतुलन बनाते हुए ग्रामीण भारत में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डिमना लेक से बरामद हुआ सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी महिला का शव, पारिवारिक विवाद में दे दी जान

जमशेदपुर : दो दिन पूर्व डिमना लेकर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था और आज रविवार को एक महिला का शव...

“अंचल-सह-थाना दिवस” : भूमि विवादों के 28 में 16 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के प्रयास का सार्थक असर अब दिखने लगा है। लोगों की जमीन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से शासन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत