मानगो के नर्सिंग होम में किशोर की मौत पर बवाल

जमशेदपुर। मानगो स्थित एक निजी नर्सिंग होम में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की।परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मौके से ही बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जन को फोन कर निर्देश दिया कि मृतक रेयान आलम का पोस्टमार्टम एकल डॉक्टर के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे और मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।हालांकि, प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। इस बीच अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाए।घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने संबंधित डॉक्टर और नर्सिंग होम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण रेयान आलम की मौत हो गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम...

विधायक सरयू राय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का किया भूमिपूजन

जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक एवं मंदिर जीर्णोद्धार समिति के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह के प्रमोद नगर में पीएनबी के मैनेजर के बंद पड़े घर में चोरी, कीमती सामान गायब , सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस...

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर स्थित जूही रोड में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के...

मंझारी में जंगल से पत्ता लाने जा रहा व्यक्ति ट्रैक्टर से गिर पड़ा, मौत

चाईबासा। चलती ट्रैक्टर से गिरने से पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया गांव निवासी 37 वर्षीय सुना पिंगुवा की मौत हो गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत