August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

गोविंदपुर में जलापूर्ति योजना ठप, पानी संकट को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन

21 पंचायतों में मचा हाहाकार, पीने का पानी के लिए तरस रहे लोग

महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को काफी दूर लाना पड़ रहा है पानी

पर्व त्योहार के दौरान पेयजल संकट ने लोगों की और बढ़ा दी है परेशानी

जमशेदपुर : पानी की समस्या को लेकर गोविंदपुर के लोगों का धैर्य दे गया जवाब। लंबे समय से यहां पानी की समस्या से लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति योजना पूरी तरह ठप हो जाने से लोगों को भीषण पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।

बताया गया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत और बढ़ गई है। वहीं, रामनवमी, चैती छठ और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों के नजदीक आने से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना बंद रहने के कारण क्षेत्र के 21 पंचायतों में हाहाकार मचा हुआ है और लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि कई दिनों से नल जल योजना ठप पड़ी है, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। पर्व-त्योहार के समय पानी की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब पड़ी जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द चालू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस दिशा में प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रशासन की ओर से भी इस समस्या को कोई स्थाई निदान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि भी इस मामले में सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित हैं।

गोविंदपुर जलापूर्ति ठप होने से 1.5 लाख की आबादी प्रभावित, पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की मुलाकात

गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर आज पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि जलापूर्ति बाधित होने के कारण क्षेत्र की लगभग 1.5 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है।

उपायुक्त का कड़ा निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की बुनियादी जरूरतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पेयजल एवं विद्युत विभाग का आश्वासन: कल से जलापूर्ति की उम्मीद

पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि जल्द से जल्द पंप हाउस को बिजली मिल सके। विभाग की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि कल से जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित जन प्रतिनिधि:

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह,,शिव हंसदा (उपप्रमुख),पंचायत समिति सदस्ये सतवीर सिंह बग्गा मनोज यादव, सुशील कुमार, सकरो सोरेन, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया, रवि कुरली, किशोर सिंह और मुखिया सोनका सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading