सरायकेला जिले के कपाली में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बड़गाछ के समीप दानिश नाम युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह वह बुरी तरह जख्मी हो गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत टीएनबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

चिकित्सकों के अनुसार युवक को गहरे जख्म लगे हैं। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेहान नामक युवक द्वारा चापड़ से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है.

हालांकि हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि पुलिस काे अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत