September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

रामनवमी पर जमशेदपुर में अलर्ट, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन व सीसीटीवी से हो रही निगरानी

रामनवमी पर जमशेदपुर में अलर्ट, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन व सीसीटीवी से हो रही निगरानी

जमशेदपुर : राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगा।

फ्लैग मार्च से पूर्व सिटी एसपी ने शामिल जवानों को मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्य के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी पुलिसकर्मी विसर्जन के बाद ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का निरीक्षण कर वापस लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के हर कोने पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सिटी एसपी ने बताया कि पूरे शहर में फ्लैग मार्च के साथ-साथ बाइक पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इसके लिए छह विशेष बाइक पार्टियों का गठन किया गया है, जो डीएसपी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार गश्त कर रही हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।

सुरक्षा के मद्देनजर इस बार ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी भी की जाएगी। जुलूस के सभी रूट का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और रास्तों से पत्थर व अन्य आपत्तिजनक सामग्री हटाई जा रही है, ताकि किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। डीआईजी स्तर की क्विक रिस्पांस टीम (QRT), झारखंड जगुआर और रैपिड एक्शन पुलिस (RAP) को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

इसके साथ ही सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी शहर में तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। सिटी एसपी ने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आम जनता से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading