सरायकेला जिले में एसीबी ने भू-अर्जन विभाग के वरीय लिपिक प्रीतम आचार्य व कथित ब्रोकर विनय तिवारी को किया गिरफ्तार

मोबाइल पर संदेश आते ही उपायुक्त की बैठक से बाहर गए और पैसे के लेनदेन में धराए

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से विनय तिवारी नामक दलाल को एसीबी ने दबोच लिया

जमीन से जुड़ मामले में होना था 40 लाख रुपये का लेनदेन, देना था 5 लाख रुपये एडवांस

सरायकेला : जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इस दोहरी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में भू-अर्जन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही थी. इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वे बैठक से बाहर निकले और कथित रूप से पैसे के लेनदेन में जुट गए. पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही रिश्वत लेते दबोच लिया.

इसी कड़ी में ACB की टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से विनय तिवारी नामक एक दलाल को भी गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर पैसे गिन रहा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया.

सूत्रों के अनुसार, यह मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे से संबंधित है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये की डील तय होने की चर्चा है. जानकारी के मुताबिक, इस सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में करीब 5 लाख रुपये दिए जाने थे.

हालांकि, पूरे मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है. आम लोगों ने इस कार्रवाई से राहत की सांस ली है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में विधायक सरयू राय ने खोला अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा; बाराद्वारी की तस्वीर साझा कर जेएनएसी व माफिया के ‘गठजोड़’ को किया...

​==हाईकोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां: राजनीतिक संरक्षण में जारी है अवैध इमारतों का खेल, नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पर भी खड़े कर...

सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत