बोड़ाम पुलिस ने बकरी व बाइक चोरी के आरोप में दो युवक को भेजा जेल, तीसरे की तलाश जारी

आरोपियों में दो सीतारामडेरा और मानगो दाईघुटु का निवासी, शहर छोड़ प्रखंडों में है गिरोह सक्रिय

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से इन दिनों में बकरी चोरी की लगातार घटनाएं हो रहीं हैं। आरोपी पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पूर्व में जमशेदपुर में दर्जनभर बकरियां कार से बरामद हुई थी और आरोपी को लोगों ने जमकर पिटाई की थी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

इधर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव के केंदडीह एवं बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार की देर रात चोरी करने घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना में शामिल उसका एक दोस्त फरार हो गया था।

मामले में शनिवार सुबह थाना पहुंचकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि एक अन्य दोस्त के साथ दोनों एक बाइक पर लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर घूमने आए थे।

लौटने के क्रम में फरार हुए दोस्त ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी संख्या में लोग बकरियों का पालन करते हैं जिसे आसानी से चुराकर बेचा जा सकता है और उसमें हजारों की कमाई हो सकती है।

लालच में आकर देर रात पहले केंदडीह टोला में घुसे जहां एक घर (बिशु सिंह) के बरामदे में रखी बाइक को निकालकर भागने का प्रयास किया लेकिन परिवार के सदस्यों के जाग जाने एवं शोर मचाने पर बाइक छोड़कर खेती के रास्ते भाग गए।

फिर कुछ घंटों बाद दुबारा सात नाला रोड के किनारे बेलगोड़ा टोला में एक घर (लालमोहन महतो) में घुसे जहां अंदर बंधे बकरियों को निकालने का प्रयास कर ही रहे थे कि पहले से जाग रहे लोगों के शोर मचाने एवं ग्रामीणों द्वारा झाड़ियों से पकड़ लेने पर वे बच नहीं सके और ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई भी कर दी थी।

आरोपियों के मुताबिक उनलोगों ने इस क्षेत्र में पहली बार प्रयास किया था जो असफल रहा। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि इससे पूर्व 31 वर्षीय सोनू लोहार जो जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर निवासी है बाइक चोरी एवं गृहभेदन के मामले में 6 बार जेल जा चुका है। वह पेशेवर चोर है।

उसका साथी 35 वर्षीय भीम गोप(मानगो थाना क्षेत्र के दाईघुटु निवासी है। वह मारपीट एवं अन्य मामले में 2 बार जेल जा चुका है। इधर रविवार को पुलिस ने लालमोहन महतो के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सोनू लोहार एवं भीम गोप को जेल भेज दिया है। पुलिस ऐसे सभी मामलों की कड़ियां जोड़कर उद्भेदन का प्रयास कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच की कमान अब सत्येंद्र के हाथ, कड़े मुकाबले में अनिल ठाकुर को दी पटकनी

​जमशेदपुर | ​ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में सौहार्दपूर्ण लेकिन बेहद रोमांचक माहौल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत