एनटीटीएफ जमशेदपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कॉलेज कैंपस में ही संपन्न हुई। प्राचार्य प्रीता जॉन ने वार्षिक खेलकूद उत्सव का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजकिशोर सिंह लीड इंस्टीट्यूशन टाटा स्टील फाउंडेशन मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, मुख्य अतिथि बृज किशोर सिंह एवं उप प्राचार्य पलानी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलकूद को जीवन की जरूरत बताते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा का संचार करता है। कहा कि जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, इच्छाशक्ति की मजबूती एवं संघर्ष ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाता है।

प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि लीडरशिप एवं टीम भावना को समझने के लिए खेलकूद एक महत्वपूर्ण जरिया है। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

100 मीटर लड़के:

पहला – शेखर बोडला

दूसरा – सारिम मो.

तीसरा : प्रीति सिंकू

100 मीटर लड़कियाँ:

पहला – तनीषा प्रधान

तीसरा – अर्पण लाकरा

तीसरा – सृष्टि राय

भाला फेंक (Javelin) लड़के:

पहला – आकाश यादव

दूसरा – राहुल राज

तीसरा – आशीष

200 मीटर लड़के:

पहला – सारिम मो.

दूसरा – सोहासा

तीसरा – नहेदुल ज़फ़र

भाला फेंक (Javelin) लड़कियाँ:

पहला – सृष्टि

दूसरा – प्रगति

तीसरा – अंजलि

200 मीटर लड़कियाँ:

पहला – प्रगति

दूसरा – अंकिता

तीसरा – अर्पिता

सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़का) – सारिम मो.

सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़की) – प्रगति

सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट हाउस – एटलस

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन – प्रीडेटर हाउस

समग्र चैंपियन – टर्मिनेटर

।कार्यक्रम में रिले रेस Kabaddi volleyball जैसे खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन देते हुए छात्रों ने टीम भावना एवं लक्ष्य को हासिल करने का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। खेलकूद के इस आयोजन में रोहित सिंह लक्ष्मण सोरेन, दीपक ओझा एवं अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

सोनारी में जुलूस से धारदार हथियार जब्त

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने 37 चापड़, एयर पिस्टल और डमी गन जब्त कर संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत