पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दोड़बो गांव में पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दोड़बो गांव में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की या आज अहले सुबह की है।

गोईलकेरा पुलिस ने मुताबिक पति और पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घर के एक अन्य कमरे में उनके दो बच्चे भी सो रहे थे, जिन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उन्होंने माता-पिता का शव देखा और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

दोपहर में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय महिला की सांस चल रही थी। पुलिस ने तत्काल उसे गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। हत्या कारण आपसी विवाद हो सकता है।

इस मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी मामले की पड़ताल कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत