बार-बार सूचित किए जाने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बाल-बाल बचे बच्चे

कक्षा में मौजूद थे 28 बच्चे, तीन बच्चे घायल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया घर

सरायकेला खरसावां जिले के खापरसाई प्राथमिक विद्यालय का मामला

जर्जर भवन की सूचना शिक्षा विभाग को देने के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई

सरायकेला : पश्चिम सिंहभूम स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के बाद अब शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन कटघरे में है। बार-बार सूचना देने के बाद भी जिला प्रशासन नहीं जागा और बाल-बाल बचे बच्चे।

जी हां, सरायकेला खरसावां जिले के खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना ने शिक्षा विभाग और प्रशासन की गंभीर लापरवाही की पोल खोलकर रख दी.

जानकारी के अनुसार जर्जर स्कूल भवन का बाहरी छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. उस समय स्कूल में कुल 28 बच्चे मौजूद थे. गनीमत रही कि मध्यान्न भोजन की घंटी बजते ही बच्चे क्लासरूम से बाहर निकल चुके थे. अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा तय था.

वैसे इस घटना में 11 वर्षीय मुस्कान बारला, 9 वर्षीय रेशमी बारला और 7 वर्षीय सोनाली जामुदा घायल हो गईं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. हादसे के बाद बच्चों में दहशत का माहौल है. बच्चे अब क्लासरूम के अंदर जाने से डर रहे हैं.

मिड-डे मील के बाद बच्चों को स्कूल के बाहर पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाया गया. शिक्षिका भी दरी बिछाकर खुले में पढ़ाती नजर आईं. ग्रामीणों के मुताबिक यह स्कूल भवन करीब 38 से 40 साल पुराना है. वर्ष 1985 में बने इस दो कमरे के भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है.

बरसात में छत टपकती है, दीवारों से प्लास्टर गिरता रहता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद बच्चों को इसी खतरनाक भवन में पढ़ाई करने को मजबूर किया जा रहा है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी पंडा ने 6 सितंबर 2025 को ही विभाग को पत्र लिखकर भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी दी थी. उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी की थी.

इसके बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. हादसे के 24 घंटे बाद तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि सूचना देने के बावजूद प्रभारी बीपीओ सांत्वना जेना देर से पहुंची जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

अब सवाल उठता है कि क्या बच्चों की जान इतनी सस्ती है कि चेतावनी के बावजूद भी प्रशासन नहीं जागता ? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी ? फिलहाल खापरसाई स्कूल के बच्चे आज भी जर्जर भवन के साए में पढ़ने को मजबूर हैं और अभिभावकों में डर के साथ- साथ प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा भी है. वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद घटना की जानकारी जिले के उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को नहीं है जो साफ दर्शाता है कि शिक्षा विभाग का निचला तंत्र कितना लापरवाह है. वैसे इंडिया न्यूज़ वायरल द्वारा संज्ञान में दिए जाने के बाद जिले के उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस लापरवाही की जिम्मेवारी कौन लेता है। समय रहते यदि स्कूल की मरम्मत या उसे किसी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो भविष्य में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय : सरयू राय

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत