परसुडीह थाना क्षेत्र में नाटकीय अंदाज में कार समेत धराया बकरी चोर, तीन फरार, एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

कार से दर्जनभर बकरियां बरामद, पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र मे एक बकरी चोरी के मामले में लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं।

बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुट गए थे। बुधवार को उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में देखा गया। कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए।

परसुडीह पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया।

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 12 बकरियां बरामद की गईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी।

वंही घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर थाना ले गईं साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश मे जुट गईं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत