टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मनीफिट की 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

आत्महत्या की जांच करने पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से किया गाली-गलौज, शव को जल्द नीचे उतारने के लिए बनाया गया दबाव

जमशेदपुर : शहर में लगातार दूसरे दिन 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को भी एक युवती की लाश जुगसलाई इलाके से बरामद की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार को हुई घटना में जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेमको मनीफिट मोड़ की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और शव को जल्द नीचे उतारने के लिए दबाव बनाया गया। इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी राम नरेश प्रसाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग पुलिस पर अनावश्यक आरोप लगा देते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत