बर्मामाइंस में अवैध पानी का कनेक्शन काटने पहुंची टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने बस्ती के लोगों को जमकर पीटा, स्थानीय लोगों में दहशत

बस्ती के लोगों ने जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, कहा-पानी की समस्या से जूझ रहे 150 घरों में रह रहे लोग

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में एक बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई। हुआ यूं कि टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का अवैध कनेक्शन काटने के लिए बस्ती पहुंची थी। जब स्थानीय बस्तीवासियों ने मौखिक रूप से इसका विरोध किया, तो स्थिति अचानक बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से करीब तीन गाड़ियों में लोग मौके पर पहुंचे थे। विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों को गंभीर अंदरूनी चोट लगने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। बस्तीवासियों का कहना है कि यहां लगभग 150 घर हैं और सभी लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी मांग है कि पहले उन्हें वैध पानी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को पूरी तरह से गलत बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की अपील की गई है, ताकि बस्तीवासियों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दूसरी ओर बस्ती के लोगों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि अवैध तरीके से पानी का उपयोग करें लेकिन उन्हें यूआईएसएल की ओर से पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

करीम सिटी कॉलेज में आयोजित “बैटल सिम्फनी” में छात्रों ने किया गायन कला का प्रदर्शन, बॉलीवुड व वेस्टर्न गीतों की रही धूम

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत