सम्राट चौधरी को लेकर नीतीश के संकेत, भागलपुर की सभा में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान उत्तराधिकारी को लेकर अहम संकेत दिए हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मंगलवार को आयोजित सभा में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र के सहयोग का जिक्र किया। साथ ही जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास का क्रम आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम के अंत में एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री मंच पर आगे बढ़ते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिसे राजनीतिक तौर पर खास संकेत माना जा रहा है।मंच पर विजय कुमार चौधरी समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला ने भी सम्राट चौधरी को ‘मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया, जिससे अटकलों को और बल मिला।इससे पहले सीमांचल की यात्रा में भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिला था, जहां मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी के साथ मंच साझा करते हुए उन्हें प्रमुखता दी थी। हाल के दिनों में समृद्धि यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्राट चौधरी की भूमिका और उपस्थिति पहले की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण होती दिख रही है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन घटनाओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संभावित उत्तराधिकारी को लेकर स्पष्ट संकेत देने की कोशिश की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बी.एल.ओ. व बी.एल.ओ. सुपरवाईजर का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड़ राँची के निदेशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु जगदीश चन्द्र उच्च विद्यालय, घाटशिला के आशा ऑडिटोरियम...

अमरावती में एक्सएलआरआई का 300 करोड़ की लागत से बनेगा नया परिसर

विकसित होगा विश्वस्तरीय प्रबंधन संस्थान पूर्वी सिंहभूम/जगशेदपुर, 17 मार्च (हि.स.)। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआई ने अपने विस्तार की दिशा में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया जाेरदार प्रदर्शन

पंचायत प्रतिनिधि बोले- प्रखंड कार्यालय में जाति, आय, आवासीय व जन्म प्रमाण पत्र के लिए खुलेआम ली जा रही रिश्वत उपायुक्त से शिकायत के बाद...

मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, राहुल सिंह कश्यप बने उपमेयर

जमशेदपुर : प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम द्वारा मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता को मंगलवार को जिला समाहरणालय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत