September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

आदित्यपुर में अपराध की योजना बता रहे चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

आदित्यपुर में अपराध की योजना बता रहे चार अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया ाहै। आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव, शिवा कुमार और वी. रमेश आनंद के रूप में हुई है. सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

SDPO समीर कुमार सावेया ने बताया कि तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, 08 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, 315 एमएम की एक जिंदा गोली तथा एक ऑटो बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसडीपीओ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कामयाबी हासिल की है.उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

सूचना के बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उनके निर्देशन में आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से

मालूम हो कि हाल के दिनों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि पुलिसस के लिए संजय इलेक्ट्रोनिक्स गोलीकांड का खुलासा बड़ी चुनौती बनी हुई है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading