जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया जाेरदार प्रदर्शन

पंचायत प्रतिनिधि बोले- प्रखंड कार्यालय में जाति, आय, आवासीय व जन्म प्रमाण पत्र के लिए खुलेआम ली जा रही रिश्वत

उपायुक्त से शिकायत के बाद भी स्थिति में नहीं हुआ सुधार, चेतावनी दी, हालात नहीं बदले तो ठप कराएंगे कामकाज

जमशेदपुर : पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पंचायत समिति सदस्य संघ ने प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि प्रखंड प्रशासन और पंचायत सचिवों की मिलीभगत के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था पंगु हो गई है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि कार्यकाल के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सदस्यों की बातों को अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने बीडीओ (BDO) पर मनमानी करने और जनहित के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डालने का गंभीर आरोप लगाया.

धरना दे रहे सदस्यों ने बताया कि पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि नवनियुक्त सचिव प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते और न ही पंचायत स्तरीय विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को देते हैं.

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने में जानबूझकर विलंब किया जाता है. सदस्यों का कहना है कि प्रखंड प्रशासन उनके साथ न्याय संगत व्यवहार नहीं कर रहा है, जिससे वे अपने क्षेत्र की जनता को जवाब देने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों ने बैठकों की खानापूर्ति पर भी सवाल उठाए. आरोप है कि पंचायत समिति की मासिक बैठकों में लिए गए निर्णयों और पारित प्रस्तावों पर प्रखंड कार्यालय कोई संज्ञान नहीं लेता. प्रोसिडिंग (कार्यवाही) को संबंधित विभागों तक नहीं भेजा जाता है.

इसके अलावा, श्रम विभाग, दूरसंचार विभाग और ग्रामीण विकास पथ प्रमंडल जैसे महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी बैठकों में शामिल नहीं होते, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की कोई ठोस जानकारी प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पा रही है.

प्रदर्शन के दौरान भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला भी सामने आया. प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में जाति, आय, आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा खुलेआम रिश्वत ली जा रही है. जो लोग पैसे देते हैं, उनके प्रमाण पत्र तुरंत निर्गत कर दिए जाते हैं, जबकि आम जनता और गरीब ग्रामीणों को हफ्तों तक दौड़ाया जाता है. सदस्यों ने इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

प्रखंड प्रमुख ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इससे पहले भी इन समस्याओं को लेकर उपायुक्त को अवगत कराया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के हक और अधिकारों का पिछले चार वर्षों से हनन किया जा रहा है. यदि प्रशासन ने इस बार उनकी 9 सूत्री मांगों पर ठोस पहल नहीं की, तो आने वाले दिनों में पूरा प्रतिनिधिमंडल सड़कों पर उतरकर प्रखंड कार्यालय के कामकाज को पूरी तरह ठप कर देगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत