August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, राहुल सिंह कश्यप बने उपमेयर

मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, राहुल सिंह कश्यप बने उपमेयर

जमशेदपुर : प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम द्वारा मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता को मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान ने नव निर्वाचित महापौर को जनहित एवं नगर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दूसरी ओर मानगो नगर निगम के उपमेयर चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत दर्ज कर ली है. मंगलवार को जमशेदपुर के जिला समाहरणालय में उपमेयर केचुनाव में उपमेयर के प्रत्याशी के तौर पर राहुल कश्यप, गुलाम मुस्तफा राजा और मौमिता चटर्जी ने नामांकन किया था. कुल 34 वार्ड सदस्यों में से ही नामांकन करने का नियम है और 34 वार्ड सदस्य ही इसके लिए वोट डाल सकते थे. इसके बाद पहले नामांकन हुआ, जिसमें तीनों ने नामांकन दाखिल किया.

इसके बाद मतदान हुआ. राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को कुल 19 मत प्राप्त हुए जबकि गुलाम मुस्तफा राजा को 9 वोट और मौमिता चटर्जी को कुल 6 वोट प्राप्त हुए.

राहुल सिंह कश्यप मानगो रिपीट कॉलोनी के रहने वाले हैं और वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य के रुप में जीते हैं.वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गुलाम मुस्तफा रजा वार्ड नंबर 26 और मौमिता चटर्जी वार्ड नंबर 4 से जीती थी.

इन तीनों ने उपमेयर के चुनाव में भाग लिया, जिसमें राहुल सिंह कश्यप को एकतरफा वोट मिला। उसके बाद उनको विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को भाजपा के नेताओं का समर्थन मिला जबकि मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का भी आर्शीवाद प्राप्त था. हालांकि, गुलाम मुस्तफा रजा को भी बन्ना गुप्ता समर्थक ही माना जा रहा है. इससे पहले सुधा गुप्ता को मेयर के तौर पर आयुक्त ने शपथ दिलायी जबकि कुल 34 लोगों को शपथ दिलायी गयी.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading