कारमेल जूनियर कॉलेज के चौथी कक्षा के छात्र शौर्य चंदेल ने 20 सेकेंड में 48 एशियन कंट्री का नाम बोलकर बनाया रिकार्ड

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर केवल लोहा ही नहीं हुनर भी पैदा करता है. आज आपको एक ऐसे हुनरमंद बालक से मिला रहे हैं जिसने छोटी सी उम्र में ही बड़ी उड़ान भरने की तैयारी कर ली है.

जमशेदपुर के सोनारी स्थित कारमेल जूनियर कॉलेज के चौथी कक्षा के छात्र शौर्य चंदेल ने महज 20 सेकेंड में 48 एशियन कंट्री का नाम बोलकर रिकॉर्ड बना दिया है. देखिये कैसे शौर्य महज 20 सेंकण्ड में बोल रहा 48 एशियन कंट्री का नाम।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 25 सेकेण्ड का है जो गुलेका साध्या के नाम है. शौर्य ने गुलेका के रिकॉर्ड को चुनौती दी है. महज दस साल की उम्र में शौर्य ने जो कीर्तिमान बनाया है उसकी चर्चा जोर- शोर से हो रही है. शौर्य की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन भी काफ़ी खुश है और उसे बधाई दी है.

कारमेल जूनियर कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के अलावा बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखारने का काम किया जाता है. शौर्य ने भी अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि वह आम बच्चों से अलग है.

शौर्य के पिता बिजनेसमैन है और माता बैंकर है. शौर्य के पिता मुकेश सिंह ने ही उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया. शौर्य के पिता का मानना है कि हर बच्चे में किसी न किसी रूप में प्रतिभा होती है बस उसे कुछ अलग हटकर करने की आवश्यकता है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच की कमान अब सत्येंद्र के हाथ, कड़े मुकाबले में अनिल ठाकुर को दी पटकनी

​जमशेदपुर | ​ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में सौहार्दपूर्ण लेकिन बेहद रोमांचक माहौल...

जमशेदपुर में 218 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस, चार महीने में लगभग 500 रुपये बढ़ी कीमत

जमशेदपुर /नई दिल्ली : पहली अप्रैल बुधवार से ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आज से ही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत