भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महिला दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी साकची स्थित पार्टी कार्यालय में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा का परिचय दिया है। शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, श्रम एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के विकास की आधारशिला है। महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए, तभी एक मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।

दूसरी ओर यक्ष सवाल यह है कि अब भी सरकार और स्वघोषित समाजसेवी संस्थाओं को भी और सक्रिय होने की जरूरत है। यदि सरकार की बात करें तो झारखंड सरकार की राज्य महिला आयोग में अब भी 4014 मामले लंबित हैं। फरियादी को अब तक न्याय नहीं मिला है। समाज को भी सशक्त नारी ही परिवार, समाज और एक प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला की अवधारणा पर चिंतन मनन करने की जरूरत है। अब भी दहेज हत्या, उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले विभिन्न थानों में पहुंच रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत