भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महिला दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी साकची स्थित पार्टी कार्यालय में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा का परिचय दिया है। शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, श्रम एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के विकास की आधारशिला है। महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए, तभी एक मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।

दूसरी ओर यक्ष सवाल यह है कि अब भी सरकार और स्वघोषित समाजसेवी संस्थाओं को भी और सक्रिय होने की जरूरत है। यदि सरकार की बात करें तो झारखंड सरकार की राज्य महिला आयोग में अब भी 4014 मामले लंबित हैं। फरियादी को अब तक न्याय नहीं मिला है। समाज को भी सशक्त नारी ही परिवार, समाज और एक प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला की अवधारणा पर चिंतन मनन करने की जरूरत है। अब भी दहेज हत्या, उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले विभिन्न थानों में पहुंच रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची समेत कई बाजारों में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। शहर के साकची बाजार सहित विभिन्न सैरात बाजारों के दुकानदारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर एक बार फिर आक्रोश देखने...

एसीबी ने कोडरमा में 15 हजार रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

झारखंड की स्वास्थ्य सेवा पर उठ रहे सवाल, सीकेपी अनुमंडल अस्पताल से कागज के डिब्बे में नवजात का शव घर ले गए पिता

चाईबासा : आखिर कब जागेगा झारखंड का स्वास्थ्य विभाग। कभी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया जाता है तो कभी मासूम...

जमशेदपुर में साकची समेत 17 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

जमशेदपुर। एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों किया तबादला। इस संबंध में गुरुवार देर रात अधिकारिक आदेश जारी किया गया,जिसमें कई थानों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत