एसीबी ने कोडरमा में 15 हजार रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपित दरोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार नकली शराब के एक मामले कई लोग आरोपित बनाये गए थे। इस मामले में उक्त दारोगा बड़ी रकम की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विधायक जयराम महतो तक पहुंची। उन्होंने स्थानीय प्रेम नायक को मामले को देखने को कहा। चंदवारा निवासी प्रेम चंद्र नायक ने मामले में अभियुक्तों से मुकदमा लड़ने का पावर लिया। वहीं रिश्वत मांगे जाने की हजारीबाग एसीबी से शिकायत दर्ज कराई । शिकायतकर्ता का आरोप था कि सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम उक्त मामले को रफा-दफा करने या उसमें राहत देने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। काफी मिन्नतें करने के बाद सौदा तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जिसके तहत पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये गुरुवार को दिया जा रहा था। जैसे ही प्रेम चंद्र नायक ने तय रणनीति के तहत चंदवारा थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रिश्वत के पैसे थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपित दरोगा को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असम में भारतीय वायु सेना का विमान हादसा: प्रियंका गांधी और सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच...

मेसी इवेंट मामले में पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को 17 अगस्त तक अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने लगाई कई शर्तें

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास को लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत