अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ

8 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन ,22 मार्च को उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल साहिया और मुखिया को उपायुक्त करेंगे सम्मानित

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर जल महोत्सव पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही आगामी 15 दिनों के कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

महिलाओं द्वारा रक्षा, खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने “जल महोत्सव पखवाड़ा” के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा इस संबंध में तिथिवार कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का तिथिवार सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल साहिया एवं मुखिया को उपायुक्त 22 मार्च 2026 को सम्मानित करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जल सहिया को सम्मनित किया गया । इस दौरान कार्यापालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर, आदित्यपुर,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, सभी प्रखण्ड वाश समन्वयक, मुखिया एवं जलसाहिया उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मंदिर में युवक ने खुद को गंभीर रूप से किया घायल

रोहतास के सासाराम में युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद मंदिर में खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया।

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत