September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एक्सएलआरआई को धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी

एक्सएलआरआई को धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी

जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल आॅफ मैनेजमेंट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी संस्थान को एक अज्ञात ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। ई-मेल मिलते ही संस्थान प्रबंधन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

संस्थान के प्रमुख ने इस संबंध में तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष कुमार पांडेय से संपर्क कर धमकी भरे ई-मेल की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संस्थान के पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

एहतियात के तौर पर संस्थान परिसर को खाली कराया गया। क्लासरूम, हॉस्टल और प्रशासनिक भवनों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कैंपस की सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

इस मामले में पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है और धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कुमार शिवाशीष ने बताया कि ई-मेल में पाकिस्तान के एक एयरबेस से बम से हमला करने की बात लिखी गई है

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading