सोनुवा के जोड़ापोखर गांव के पास एक्सीलेटर दब गया और छोटा हाथी पलटने से मजदूर की जान चली गई, सड़क पर खड़ा था वाहन चालक

सोनुवा : परश्चिम सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट अनुमंडल अंतर्गत सोनुवा के जोड़ापोखर गांव के पास एक मालवाहक छोटा हाथी (टाटा ऐस वाहन) पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनुवा थाना बनजीरा गांव के संजीत कोड़ा के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक संजीत कोड़ा अपने मजदूर साथियों के साथ धान खरीद केन्द्र में लाभुकों के धान लेने के लिए सोनुवा थाना क्षेत्र जोड़ापोखर गांव आया हुआ था।

रास्ते में वाहन का चालक वाहन से उतर कर सड़क पर खड़ा था। जबकि, मृतक संजीत कोड़ा के साथ तीन मजदूर वाहन में बैठे हुए थे। इसी दौरान संजीत कोड़ा का पैर गलती से एक्सीलेटर पर दब गया।

वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। घटना में संजीत कोड़ा वाहन पलटने से दब गया। उसे इलाज के लिए सोनुवा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या...

जेसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को : 60 केंद्रों पर 26,530 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

डीसी- एसपी ने दी विस्तृत जानकारी, पाली पाली सुबह 10:00 से 12:00, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत