जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं नौशीन खान

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशीन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 720 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी होने के बाद नौशीन खान ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जुगसलाई के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।

मालूम हो कि सितंबर 2023 में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा नौशीन खान के पति हिदायतुल्ला खान को पुनर्गठित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैं। वे सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में इस जीत को महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

मानगो नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में सुधा गुप्ता ने बनाई बढ़त

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में मेयर पद पर झामुमो समर्थित सुधा गुप्ता ने बढ़त बना ली है। यहां13 महिला प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। प्रमुख मुकाबला सुधा गुप्ता और संध्या सिंह के बीच है।

सुधा गुप्ता को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है जबकि संध्या सिंह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार हैं। वैसे कुमकुम श्रीवास्तव, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान और विनिता सहाय भी चौंकाने वाले परिणाम दे सकती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का...

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत