जमशेदपुर : जुगसलाई की नगर परिषद अध्यक्ष बनीं नौशीन खान, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को हराया

जमशेदपुर। नगरपालिका चुनाव के तहत जिले के शहरी निकायों में शुक्रवार को मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशीन खान ने जीत हासिल की, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में सोमवारी सरेन को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक रहा। अंतिम चक्र की मतगणना के बाद नौशीन खान को कुल 11,563 मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को 10,843 मत मिले। इस तरह नौशीन खान ने 720 मतों के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और काउंटिंग स्थल के बाहर जश्न मनाया गया।

अन्य प्रत्याशियों में इंदू देवी को 179 मत, जसप्रीत कौर को 93 मत, डॉली मल्लिक को 895 मत, नीलूफर हुसैन को 212 मत, बलबीर कौर को 548 मत और मुस्सर्रत खातून को 184 मत प्राप्त हुए। मतगणना तीन चरणों में संपन्न हुई और प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों को सार्वजनिक किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इधर, चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवारी सरेन ने 3,445 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदना मुर्मू को 2,718 मत मिले। वहीं संध्या रानी सरदार को 2,119 मत और शिलावती टुडू को 260 मत प्राप्त हुए। अंतिम चक्र की मतगणना के बाद निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा की गई।

जिले के विभिन्न शहरी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, एक सप्ताह तक चलेगा बारिश का दौर

चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी...

प्रधानमंत्री मोदी को जनता का आशीर्वाद, विपक्ष के पास न नेतृत्व है न विजन: महिपाल ढांडा

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी और उसके...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत