टाटा पावर ने लाॅंच किया जमशेदपुर में ईज़ी होम ऑटोमेशन, अब हर घर होगा स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल

आधुनिक शहरी घरों के लिए तैयार किए गए स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल और सुरक्षा समाधान सब कुछ एक ही जगह पर

जमशेदपुर : टाटा पावर ने जमशेदपुर में अपनी ‘ईजी होम सोल्यूशन’ लॉंच किया । स्मार्ट ऑटोमेशन और बेहतर सुरक्षा के ज़रिए शहर के घरों को ‘फ्यूचर-रेडी’ बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में कंपनी यह एक बड़ा कदम उठाया है।

टाटा पावर के भरोसे और नवाचार की विरासत के साथ, ईज़ी होम सोल्यूशन आपको एक ही ऐप के ज़रिए लाइटिंग, क्लाइमेट, सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन का पूरा कंट्रोल देते हैं। इससे आपको मिलेगा आराम और सुरक्षा, साथ ही बिजली की बचत और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को भी बढ़ावा मिलेगा।

ईज़ी होम के पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच-पैनल स्विच, मोशन सेंसर और रेट्रोफिटेबल कन्वर्टर्स जैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो आपके घर के पुराने सिस्टम में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट ऑटोमेशन और एडवांस सुरक्षा फीचर्स के साथ, यह सिस्टम आपको एक कनेक्टेड और सुविधाजनक लाइफस्टाइल देता है।

इसकी खास खूबियाँ जैसे शेड्यूलिंग, ओवरलोड से सुरक्षा और इंटरनेट के बिना भी काम करने की सुविधा, इसे भरोसेमंद और सुरक्षित बनाती हैं। इसकी स्मार्ट तकनीक से आप बिजली के इस्तेमाल पर नज़र रख सकते हैं, जिससे बर्बादी रुकती है, बिल कम होता है और पर्यावरण को भी फायदा पहुँचता है।

अगर आपके घर में एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण चलते हैं, तो ईज़ी होम ऑटोमेशन के ज़रिए आप अपनी बिजली की खपत में हर साल 15%-20% तक की बचत कर सकते हैं।

इसका मतलब है कि आप हर साल 1,300 यूनिट से ज्यादा बिजली बचा सकते हैं, जिससे आपके बिजली बिल में करीब ₹10,000 की बचत होगी। यही नहीं, जितनी बिजली आप बचाएंगे, उससे हर साल 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन (प्रदूषण) कम होगा—यह पर्यावरण के लिए उतना ही अच्छा है जितना कि हर साल 15 पेड़ लगाना।

पैमाना / विवरण

अनुमानित लाभ (एक सामान्य घर में)

बिजली की खपत में कमी : लगभग 15% सालाना

बचाई गई बिजली की यूनिट : 1,300+ यूनिट प्रति वर्ष

बिल में अनुमानित बचत : लगभग ₹10,000 सालाना

कार्बन उत्सर्जन में कमी : हर साल लगभग 1.1 टन CO₂

पर्यावरण पर प्रभाव : 15 पेड़ लगाने के बराबर

सबसे ज़्यादा बचत एसी के सही इस्तेमाल से होती है। ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग और घर के हर दिन इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करके आप बिजली के बिल में बड़ी कटौती कर सकते हैं।

जमशेदपुर में लॉचिंग के दौरान एक ‘इंटरैक्टिव एक्स्पेरेंशियल डेमॉन्स्ट्रेशन वॉल’ लगाई गयी थी। यहाँ आए लोगों ने खुद ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करके देखा और यह भी समझा कि इससे बिजली की कितनी बचत की जा सकती है।

सुनियोजित शहरी विकास और औद्योगिक विरासत के लिए जाना जाने वाला शहर जमशेदपुर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी को तेज़ी से अपना रहा है। टाटा पावर ईज़ी होम यहाँ के लोगों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार खास समाधान पेश करता है, जो बिना किसी तोड़-फोड़ के पुराने घरों में भी आसानी से लग जाते हैं और पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने में मदद करते हैं।

जमशेदपुर में ईज़ी होम का लॉन्च टाटा पावर की ‘100 शहर, 1 मकसद’ मुहिम का एक बड़ा हिस्सा है। इसका लक्ष्य भारत के हर घर तक स्मार्ट टेक्नोलॉजी पहुँचाना है ताकि लोग सुरक्षित जीवन जी सकेंऔर बहुत ही आसानी से बिजली की बचत कर सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल में थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 को, 1448 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे 3.21 करोड़ मतदाता

West Bengal Assembly Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से...

दादी की अंतिम यात्रा बनी ‘शाही विदाई’, 700 गाड़ियों का काफिला और डीजे-नाच से गूंजा गांव

पटना/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में एक अनोखी और चर्चा में बनी शवयात्रा ने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां 95...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सरेआम चापड़बाजी, दो नाबालिगों पर जानलेवा हमला

टेल्को के धोबी मोड़ पर बाइक सवारों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मची अफरा-तफरी पीछा कर घेरकर किया ताबड़तोड़ हमलापीठ और कान के...

कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की मौत, दो मासूम हुए बेसहारा

कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चों को आरपीएफ ने सुरक्षित रखा और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत