जमशेदपुर के मानगो में मेयर प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े जाने के बाद चुनावी माहौल गरमाया, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के बीच मानगो क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने मानगो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम मानगो पुल और आसपास के इलाकों में जांच करने पहुंची। मौके पर राजकुमार श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित थे और उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मानगो पुल तथा बृजवासी क्षेत्र में लगाए गए मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के चुनावी बैनर-पोस्टर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों में आक्रोश देखा गया। राजकुमार श्रीवास्तव ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कृत्य निंदनीय और घिनौना है।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव का साथ देने के लिए भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे पार्टी से बागी माने जा रहे हैं। उनके इस कदम ने पहले ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी, और अब पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने चुनावी प्रतिस्पर्धा को और तीखा बना दिया है। कुमकुम श्रीवास्तव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मयार्दाओं में विश्वास रखती हैं और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत